एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर गामा 2 की मार्केट में अभियान चलाया। प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए पॉलीथिन / प्लास्टिक कंटेनर्स को जब्त भी कर लिया । दुकानदार और ग्राहकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। ज्यादातर दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकान से प्लास्टिक स्वास्थ्य विभाग की टीम को दे दिया। साथ ही भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।