एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा दिनांक 24.09.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान खोदना कट के पास से 3 वाहन चोर 1.जोनी पुत्र किरनपाल 2.रोहित पुत्र कालूराम 3.सहदेव पुत्र रवि को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 3 मोटरसाइकिल (रजि नं. यूपी 16 डी.बी. 6495 व 02 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट) व अभियुक्त रोहित व सहदेव के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23.09.2025 को पैरामाउंट सोसाइटी से मोटरसाइकिल रजि नं. यूपी 16 डी.बी. 6495 को चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु.अ.सं.522/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामद अन्य मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण-
1.जोनी पुत्र किरनपाल निवासी ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।
2.रोहित पुत्र कालूराम निवासी मोहल्ला हनुमानपुरी, पुराना कठेहरा रोड़ कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष।
3.सहदेव पुत्र रवि निवासी नई बस्ती उर्फ बैरंगपुर, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।