August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

दादरी पुलिस ने पटाखे बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से करीब 1500 किलोग्राम सामग्री व पटाखे,पटाखे बनानें की सामग्री व उपकरण बरामद।

गौतमबुद्धनगर नगर दिनांक 08.09.2025 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोडाकी में निर्माणाधीन मकान में पटाखे बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्त 1.रामलखन पुत्र रामकुमार 2.आजाद पुत्र शौकीन 3. राजेन्द्र पुत्र डेहुगा को गिरफ्तार किया गया है।


अभियुक्तो के कब्जे से 1004 किलोग्राम निर्मित पटाखा (अनार), 100 बोरी (नलकी) पटाखा (अनार बनाने की), 53.6 किलोग्राम मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलोग्राम स्मैक लेस पाउडर, 68.4 किलोग्राम कटन पाउडर, 37.9 किलोग्राम टीआई पाउडर, 29.4 किलोग्राम द्रव्य पदार्थ (सिल्लीकेट 01 कैन), 28.3 किलोग्राम गोंद (01 छोटा ड्रम), 12.6 किलोग्राम डब्ल्यू पाउडर, 10 किलोग्राम पीओपी पाउडर, 10 किलोग्राम फेविकॉल (2 बाल्टी), 6 दाब मशीन (तली में रेत व फेविकॉल का दवाब बनाकर पैक करने वाली), 1 इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मय मोटर, 1 स्प्रे मशीन, 1 इलेक्ट्रिक कांटा, 5 टेप कटर, 7 हथौड़ी, 2 मिसल, 1 धुरमुट, 3 बण्डल डेटोनेटर तार, 1 कार्टून सफेद टेप, 1 कार्टून पारदर्शी टेप,9 कट्टे/बोरी लाल मिट्टी, 5 बोरी गत्ता (पैकिंग के लिए), 2 कार्टून लेवल (पटाखा पर लगाने के लिए), 2 खाली ड्रम प्लास्टिक, 2 ड्रम गत्ता, 3 छोटे ड्रम गत्ता, 3 टब प्लास्टिक,2 क्रेट प्लास्टिक, 1 मूढा (बैठने का) व 1 पटली (बैठने की) बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- रामलखन पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम भनैडा खुर्द, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद, उम्र 33 वर्ष।
2- आजाद पुत्र शौकीन निवासी ग्राम फरकनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद, उम्र 20 वर्ष।
3- राजेन्द्र पुत्र डेहुगा निवासी ग्राम चकरिया, थाना बेहडा, बहराइच, उम्र 19 वर्ष।

 

 

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें