नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 01.09.2025 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-8 नर्सरी के गेट के पास 01 अभियुक्त अनुज शर्मा पुत्र किशनस्वरुप शर्मा को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे/निशादेही पर नोएडा, दिल्ली एनसीआर से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिल/स्कूटर/स्कूटी/आँटो बरामद हुए है। बरामद मोटरसाइकिल/स्कूटर/स्कूटी/आँटो में से 12 मोटरसाइकिल/स्कूटर/स्कूटी/आँटो के संबंध में नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भिन्न-भिन्न थानो पर अभियोग पंजीकृत है। दिनांक 01.09.2025 को पुलिस टीम द्वारा मौके से फरार हुए बाल अपचारी को पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया है।

अपराध करने का तरीका-
उक्त अभियुक्त व बाल अपचारी जो नोएडा एनसीआर की कॉलोनियों/सोसाइटियों व कम्पनी से वाहन चोरी की वारदात करने में माहिर है। उक्त गैंग पहले क्षेत्र में आकर रैकी करता है तथा रैकी करने के उपरान्त कम्पनी व फैक्ट्री तथा पार्क के आस-पास खड़ी मोटरसाइकिल व स्कूटी/स्कूटर का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाते है। फिर वाहन चोरी करने के बाद वाहन को कही भी गली मोहल्ले/सेक्टरों आदि में खडा करके चले जाते है एवं कुछ दिन बाद ग्राहक न मिलने पर वहां से मोटरसाइकिल/स्कूटी को उठाकर एक जगह इक्ठ्ठा कर लेते है। उक्त अभियुक्त व बाल अपचारी द्वारा चोरी की गयी मोटरसाइकिल/स्कूटी/स्कूटर को एफ ब्लाँक सेक्टर-8 में खाली पडी जगह पर छिपाए हुए थे एवं समय-समय पर चोरी के वाहन को इक्ठ्ठा करने वाली जगह को बदलते रहते है और बाद में मौका पाकर मोटरसाइकिल/स्कूटी/स्कूटर को सस्ते दामो में बेच देते थे और चोरी के वाहनो को बेचकर मिले पैसो से अपना खर्चा चलाते है। इस तरीके से अभियुक्त व बाल अपचारी के द्वारा नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से करीब दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल/स्कूटर/स्कूटी/आँटो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।