गौतमबुद्धनगर दिनांक 17.06.2025 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस व एसटीएफ नोएडा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से भूमाफिया रणदीप भाटी गैंग के 02 अभियुक्त 1.सोनू पुत्र संजय चौधरी 2.वीरेन्द्र पोसवाल पुत्र रघुवर पोसवाल को ग्राम झट्टा, थाना नॉलेजपार्क से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0स0 132/2025 धारा 318(4)/308(5)/324(5)/223/351(3)/329(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो भूमाफिया रणदीप भाटी गैंग के सदस्य है, जो आमजन को डरा धमकाकर जमीन पर अवैध कब्जा करना, धोखाधडी करना, अवैध वसूली करना व न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने आदि अपराध में संलिप्त है।
अभियुक्तों का विवरण-
1. सोनू पुत्र संजय चौधरी निवासी ग्राम मोमनाथल, थाना नालेजपार्क, गौतमबुद्धनगर।
2. वीरेन्द्र पोसवाल पुत्र रघुवर पोसवाल निवासी ग्राम कपसई, थाना नरसेना, बुलन्दशहर।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।