Samachar Bharat Live

Latest News updates

नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 ब्रेजा कार,3 मोटरसाइकिल,2 स्कूटी,बरामद।

नोएडा दिनांक 08/06/2025 को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों 1.अनिल उर्फ अनीश पवार पुत्र लालबाबू 2.राजू सिंह उर्फ योगेश पुत्र खड़ग सिंह को सेक्टर-11 से सेक्टर-56 की तरफ आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की गई एक कार ब्रेजा, 3 मोटरसाइकिल,2 स्कूटी, 2 टी(ताला तोड़ने के लिये), 4 गाड़ी के लॉक टूटे हुए, 3 ईसीएम,2 डिवाईस कार लॉक खोलने के लिये व उनके वायर व 9 चाबी विभिन्न गाड़ियों की,1 प्लास,1 पेंचकस,1 छैनी, 1 चुम्बक का टुकड़ा, 2 चाबी, 6 नम्बर प्लेट (3 गाड़ियों की) व एक मास्टर की(चाबी) बरामद हुए है।
अपराध करने का तरीकाः
अभियुक्तों द्वारा रात्रि के समय एनसीआर क्षेत्र में घर के बाहर खड़े दो पहिया/चार पहिया वाहनों को मास्टर की(चाबी) व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से वाहन का ताला तोड़कर चोरी कर ले जाते हैं।
अभियुक्तों का विवरणः

1.अनिल उर्फ अनीश पवार पुत्र लालबाबू निवासी सहकारी नगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 28 वर्ष।
2.राजू सिंह उर्फ योगेश पुत्र खड़ग सिंह निवासी रानीपुर, संजय नगर, थाना रानीपुर जिला हरिद्वार, उत्तराखंड उम्र करीब 40 वर्ष।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें