नोएडा दिनांक 05.06.2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सुपरनोवा सैक्टर 94 नोएडा/निजी यूनिवर्सिटी सैक्टर 125 नोएडा में एक काले रंग की थार के चालक द्वारा खतरनाक तरीके से गाडी को आम जनमानस के जीवन को खतरे में डालकर स्टंट किया जा रहा था, जिससे जनता के व्यक्तियों को आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड रहा था एवं यातायात भी बाधित हो रहा था।
कार्यवाही का विवरण
थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कर दिनांक 05.06.2025 को निजी यूनिवर्सिटी के गेट नं0-03 के पास से वायरल वाडियों में दिख रही कार थार चालक विशू चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी सदरपुर थाना सैक्टर 39 नोएडा गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है एवं थार कार रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 16 ईयू 0016 को सीज किया गया है।



More Stories
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,1 बदमाश के मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली।