नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 21.05.2025 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1. रंजन प्रधान पुत्र मीठू प्रधान 2. जयंत मंडल पुत्र जयराम मंडल को पुस्ता तिराहा ग्राम ककराला से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 51 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 10 लाख रुपये) बरामद किया गया है।

अपराध करने का तरीका-अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर है, जो उड़ीसा व विशाखापट्टनम से रेल मार्ग द्वारा गांजा लाकर नोएडा सहित समस्त एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
1. इनके द्वारा दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर नशे के आदी लोगों को व कम्पनी मे काम करने वाले युवाओं को गांजा बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था।
2. इनके द्वारा पकड़े जाने के डर से एक जगह न रहकर निरंतर स्थान बदलते रहते थे।
3. अभियुक्तगण पश्चिम बंगाल राज्य के जिला मुर्शिदाबाद के रहने वाले है।
4. अभियुक्तगण पकड़े जाने के डर से व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग कर बात करते थे ताकी पुलिस इनको ट्रेक न कर सके।
5. इनके द्वारा गांजा लाने में रेलमार्ग का प्रयोग किया जाता था।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।