बुलन्दशहर दिनांक 17/18.05.2025 की रात्रि को थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम नाबालिग अपहृता के आरोपित की तलाश में ग्राम सिरौरा से दबिश देकर वापस लौट रही थी उसी समय गंगा पुल की तरफ से एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका बल्कि पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से लेकर कच्चे रास्ते पर भागाने लगा।
जिसपर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान नरेश पुत्र इन्दल निवासी ग्राम गोठना थाना गुन्नौर जनपद सम्भल के रुप में हुई हैं, जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं। जिसके द्वारा दिनांक 16.05.2025 को थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अनूपशहर से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं 191/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा अपहृता का शव दिनांक 17.05.2025 की रात्रि को थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करनपुर के पास आम के बाग में मिला था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. नरेश पुत्र इन्दल निवासी ग्राम गोठना थाना गुन्नौर जनपद सम्भल ।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।