नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 18.05.2025 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से 03 शातिर चोर 1.विशाल उर्फ छोटू पुत्र राकेश चौहान 2.बबलू पुत्र नरेश 3.कुंदन पुत्र राजकुमार को थाना क्षेत्र के छलैरा कट से स्टेलर ग्रीन पार्क के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 1-स्कूटी न्यू एक्टिवा डीएलएक्स बिना नम्बर प्लेट (रजि0नं0 डीएल 14 एस.ए. 3900) सम्बन्धित मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2)बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा 2-मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर रजि0नं0 डीएल 3 एस.ए.एन 5623 सम्बन्धित मु0अ0सं0 0238/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, नोएडा 3-मोटरसाइकिल रजि0 नंबर डीएल 12 एस.डी. 3938 व 6 मोबाइल फोन चोरी के व 03 अवैध चाकू बरामद हुए है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम खर्चा चलाने हेतु वाहन चोरी व फोन चोरी की घटनाएं करते है तथा चाकू डरा धमकाने के लिए पास में रखते है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.विशाल उर्फ छोटू पुत्र राकेश चौहान निवासी ग्राम मान, थाना छतारी, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता दुर्गा विहार कॉलोनी, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा उम्र- 26 वर्ष।
2.बबलू पुत्र नरेश निवासी ग्राम कटिया, थाना अलापुर, जिला बदायूँ वर्तमान पता सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
3.कुंदन पुत्र राजकुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार वर्तमान पता दुर्गा विहार, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा उम्र-लगभग 18 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।