गौतमबुद्ध नगर नोएडा दिनांक 28.04.2025 को थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये घरो में चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों 1. सोनू उर्फ चूडी पुत्र प्रेम चन्द 2. राहुल कुमार पुत्र तेजराम 3. शिवम पुत्र अरविन्द 4. घनश्याम पुत्र राम दयाल को सेक्टर 42 ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 13,440 रुपये, एक एलईडी व अन्य सामान चोरी किया हुआ व चोरी करने के उपकरण आदि व 1 तमंचा .315 बोर,1 जिंदा कारतूस व 3 अवैध चाकू बरामद।
अभियुक्तों का विवरणः
1.सोनू उर्फ चूडी पुत्र प्रेम चन्द निवासी ग्राम व थाना बास पट्टी जिला सीतामढी बिहार हाल पता ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 थाना सेक्टर 39 नोएडा जिला गौ0 नगर उम्र करीब 27 वर्ष।
2.राहुल कुमार पुत्र तेजराम निवासी गाँव बल्ला कोठा थाना सेवी गंज जिला बरेली हालपता ग्राम सदरपुर सेक्टर 45 थाना से0 39 नोएडा जिला गौ. नगर उम्र करीब 26 वर्ष।
3. शिवम पुत्र अरविन्द निवासी गाँव बनीपुर थाना व जिला सीतामढी बिहार हालपता ग्राम ममूरा से0 66 थाना फेस 03 जिला गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 23 वर्ष।
4. घनश्याम पुत्र राम दयाल निवासी गाँव व थाना गंजखेडी जिला अलवर राजस्थान हालपता सदरपुर कोलॉनी सेक्टर 45 थाना सेक्टर 39 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 56 वर्ष।



More Stories
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,1 बदमाश के मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली।