गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 08.04.2025 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा 6 प्रतिशत खाली प्लाट रोजा याकूबपुर के पास चैकिंग के दौरान रेलवे पुल की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रूका नहीं तथा मोटरसाइकिल मोड कर 6 प्रतिशत प्लाट एरिया के अन्दर भागने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान सोनू पुत्र संतोष निवासी ग्राम शोभा का नंगला थाना चंडौस जिला अलीगढ उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुयी है । पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बदमाश थाना बिसरख से हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित है। इसके कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया एक तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस एंव घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुयी है । अभियुक्त सोनू के विरुद्ध पूर्व से दो अभियोग थाना चंडौस जनपद अलीगढ में दर्ज है । अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।