गौतमबुद्धनगर दिनांक 06.04.2025 को थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त गोपनीय सूचना पर तीन वाहन चोरों 1.दिनेश चौहान पुत्र रमेश चौहान 2.वसीम रिजवी पुत्र शकूर अहमद 3.आकिब पुत्र जमील अहमद को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से चोरी की 02 इको कार, 01 इको कार का इंजन, फर्जी नंबर प्लेट, वाहन के पुर्जे तथा अन्य बड़ी मात्रा में स्क्रैप व फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुए है।
पूछताछ का विवरण –
अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो इको कारों को चुराकर उनके इंजन नंबर, चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर फर्जी कागजात तैयार करते हैं। इन गाड़ियों को वे अच्छे दामों में बेच देते हैं या फिर कबाड़ में बेच देते हैं। अभियुक्त वसीम रिजवी ने बताया कि वह कबाडी़ का काम भी करता है और चोरी की गाड़ियों के पुर्जों को बदलने के लिए पुरानी कंडम गाड़ियों के ओरिजनल कागजात और नंबरों का इस्तेमाल करता है। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने दिनांक 16.03.2025 को सेक्टर-55, नोएडा रोड से एक इको कार चुराई थी, जिसे उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में थे। इसके अलावा, सेक्टर-62 के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से दूसरी चोरी की इको कार भी बरामद की गई, जिसमें अन्य चोरी की गाड़ियों का स्क्रैप भरा था।
अपराध करने का तरीका-
उक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों को ट्रेस किया तथा एक बड़े वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जो दिल्ली-एनसीआर में इको कारों को चुराकर उनके इंजन, चेचिस नंबर और कागजात बदलकर उन्हें बेचने या कबाड़ में तब्दील करने का काम करता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.दिनेश चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी किराये का मकान डी-ब्लाँक वृन्दावन एन्क्लेव चिपियाना बुजुर्ग थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर मूल निवासी गाँव छिदवारा थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र 38 वर्ष
2.वसीम रिजवी पुत्र शकूर अहमद निवासी मौहल्ला टांडा थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 35 वर्ष
3.आकिब पुत्र जमील अहमद निवासी नारायण टोला फकीरो की मढैय्या थाना बहजोई जिला सम्भल उम्र 35 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।