ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर दिनांक 04.03.2025 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये निजी हॉस्टल संचालक को धमकी व खाली गाडी पर फायर करने वाले 04 अभियुक्तों 1. सोनू उर्फ हर्देश पुत्र राजपाल उम्र करीब 30 वर्ष 2. पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी पुत्र विक्रम सिंह उम्र करीब 27 बर्ष 3. अर्चित पुत्र केहर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष 4. दीपक नागर पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष को गुर्जरपुर रेलवे लाइन के पास खण्डहर से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 02 पिस्टल मय 07 कारतूस जिन्दा 32 बोर, 02 तमंचे .315 बोर बरामद।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22.02.2025 को योजनाबद्ध तरीके से एक साथ मिलकर निजी हॉस्टल संचालक के ऊपर फायर किया था और मौके से भाग गये थे तथा जंकी एप्प के माध्यम से 02 करोड रूपये की रंगदारी की मांग की थी।
अभियुक्तों का विवरणः
1. सोनू उर्फ हर्देश पुत्र राजपाल निवासी मठैया फतेहपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष
2. पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 27 बर्ष
3. अर्चित पुत्र केहर सिंह निवासी भगवानपुर बांगर थाना किठौर जिला मेरठ उम्र करीब 21 बर्ष
4. दीपक नागर पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी मडईया फतेहपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 27 बर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।