August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय फेस्ट कोरस का हुआ समापन,फेस्ट में बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने बांधा समा।

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनुअल फेस्ट कोरस का बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति की साथ समापन हो होगा। इस बार फेस्ट की थीम कार्निवल ऑफ कलर्स है जो सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि का जश्न मनाती है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और कई विश्वविद्यालय और कॉलेज की करीब 60 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीजे और म्युजिकल नाइट के साथ बॉलीवुड सिंगर अपनी प्रस्तुति दी और और वहां मौजूद लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। फेस्ट का मुख्य आकर्षण ग्लोबल विलेज कार्यक्रम रहा। इसमें भूटान, म्यांमार, नेपाल, अफ्रीकी देश समेत 28 देशों के छात्र अपने देश प्रचलित व्यंजन बनाएं। इस दौरान उन देशों राजनयिक सम्मिलित हुए।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम जैसे बहस, फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो,ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इस दौरान 70 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य और प्रतिभागी उपस्थित रहें। प्रसिद्ध कथक कलाकार विदुषी मालती श्याम परफॉर्मेंस दी। इसके बाद डीजे सिन व पंजाबी गायक दिलनवाज और शनिवार को बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गाने दिल गलती कर बैठा है,मेरी जिंदगी है तू,बरसात की धुन,तुम कितना चाहें आदि गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। छात्रों को झूमने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों को मजेदार गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक साथ लाया, प्रतिभा दिखाने, साथियों के साथ बातचीत करने और अमूल्य अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान

किया। प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि कहा इस तरह के आयोजन विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों को विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक साथ लाएंगे। जिसका उद्देश्य छात्रों को अपने कौशल दिखाने के लिए सशक्त बनाना है और प्रतिभाएं, अपने साथियों के साथ बातचीत करती हैं और प्रक्रिया में अमूल्य अंतर्दृष्टि प्राप्त करती हैं। जिससे एक-दूसरे के साथ ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें