दनकौर गौतमबुद्धनगर दिनांक 13.01.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना दनकौर पर सूचना दी गई कि उसके घर से अज्ञात चोर द्वारा आभूषण व नगद रूपये चोरी कर लिये गये है। वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 12/25 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरणः
दिनांक 24.01.2025 थाना दनकौर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी की उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सरफराज पुत्र नूर मोहम्मद को उस्मानपुर रोड सै0-18 से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नगद, 01 अंगूठी पीली धातु व एक चैन पीली धातु बरामद हुई है।
अभियुक्त का विवरणः
सरफराज पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम नगला जहाँनू थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी नागरिकों के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच किये हुए 2 मोबाइल फोन,2 अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस द्वारा ATM मशीन में धोखाधडी करके पैसे निकालने वाले बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।