ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर दिनांक 01.10.2024 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा सीडीटी टीम के सहयोग से 02 चोर 1.सूरज पुत्र वशंराज 2.दीपक पुत्र संतविजय को पैरामाउंट सोसाइटी के गेट नम्बर-3 के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी 16 बीडी 5271 एंव अभियुक्त दीपक के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस व अभियुक्त सूरज के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके द्वारा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, नोएडा आदि स्थानों में घूम-फिरकर चोरी की घटनाएं कारित की जाती है। बरामद मोटरसाइकिल अभियुक्तों ने मिलकर जुलाई के महीने में भंगेल से बैंक के सामने से चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 345/2024 पंजीकृत है। अभियुक्त पूर्व में भी हरियाणा व दिल्ली से चोरी के मुकदमें में जेल जा चुके है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.सूरज पुत्र वशंराज निवासी पूरा अन्ती थाना महाराजगंज जिला जौनपुर वर्तमान पता ग्राम गुलिस्तानपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष।
2.दीपक पुत्र संतविजय निवासी ग्राम बुढावई सामदीपुर थाना महाहाजगंज जिला आजमगढ वर्तमान पता ग्राम गुलिस्तानपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 24 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।