ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 13.12.2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोरी करने वाले दो चोर 1.शिवम उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश 2.अर्जुन पुत्र फूल सिह को नवादा टी पाइन्ट पर बन्द पडे मैरिज हॉल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर प्लेट (रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 5 एसबीएन 3678) व अभियुक्त शिवम उर्फ कुलदीप से एक अवैध तमंचा मय 01 कारतूस जिंदा .315 बोर बरामद हुआ है।
विवरणः
अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो कि रैकी करके मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं एवं पकडे जाने के डर से नम्बर प्लेट उतारकर चोरी की मोटरसाइकिल चलाते हैं। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान दिल्ली/एनसीआर व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लगभग आधा दर्जन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का इकबाल किया गया है।
बरामदगी का विवरणः
1. चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे रंग काला बिना नम्बर प्लेट (रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 5 एस.बी.एन 3678) सम्बन्धित मु0अ0सं0-034568/2022 धारा 379 भादवि क्राइमब्रान्च, दिल्ली।
2. एक अवैध तमंचा मय एक कारतूस जिंदा .315 बोर
अभियुक्तों का विवरणः
1.शिवम उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम विलासपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
2.अर्जुन पुत्र फूल सिह निवासी ग्राम विलासपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।