ग्रेनो 21 नवम्बर) सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, संगीत व नृत्य का अदभुद प्रदर्शन किया गया जिसको देखते ही विद्यालय प्रांगण में तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। विद्यालय के छात्रों का उत्साह निश्चित रुप से अवलोकनीय रहा। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्य मंचन ने बच्चों में हर्षोल्लास को दो गुना कर दिया। छात्रों के उत्साह व आनंद की प्रबल धारा से विद्यालय परिसर गूँज उठा। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने कविता के माध्यम से छात्रों को उपदेशित करते हुए कार्यक्रम की सराहना किया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा* *कक्षा 7 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि’ जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश यंग थिंकर्स मीट 2026 का आयोजन।
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘आगमन 2.0’ का भव्य आयोजन,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ।