दनकौर ÷ रविवार दिनांक 19 नवम्बर को किसान एकता संघ की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में आज दूसरे दिन दनकौर में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता चौधरी बाली सिंह व संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा,व डॉ रवि नागर ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया दनकौर बाईपास स्थित स्नेहा गार्डन में किसान एकता संघ संगठन ने उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षो की 18,19 नवम्बर को एक दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जिसमें 18 नवम्बर को शाम 6 बजे प्रदेश भर के हर जिले से आये जिला अध्यक्षो ने भाग लिया जिनका उत्साह वर्धन हेतु ढोल नगाड़े व फूल मालाएं,संगठन का मुमंटो व अंग वस्त्र देकर दनकौर आगमन पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया तथा सभी का एक दूसरे पदाधिकारियों से परिचय करा गया रात्रि में उनके मनोरंजन हेतु लोक गायक महाशय बेगराज नागर व उनकी पार्टी द्वारा रागनीयो का सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया 19 नवम्बर दूसरे दिन सुबह 10 बजे बैठक का पुनःआरम्भ हुआ जिसमें हर जिले से आये जिला अध्यक्षो ने अपने-अपने जिले के किसानों की समस्याओं को संगठन को अपने व्यक्तव्य में बताया बैठक में मुख्य रूप से अनुशासन,हर जिला अध्यक्ष को 6 माह में अपने जिलो की कमेटी करने की जवाब देही,रोजगार,शिक्षा,चिकित्सा,आदि समस्याओं पर चर्चा रही इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने सभी जिला अध्यक्षो को मजबूती से किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिये और कहा किसी भी कीमत पर देश के किसानों का शोषण बरदास्त नहीं किया जाएगा यदि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होती है तो संगठन का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होगा इस मौके पर, गीता भाटी ,देशराज नागर, डॉ रवि नागर,बबली कसाना ,श्री कृष्ण बैसला,वनीश प्रधान,ललित अवाना ,उमेद एडवोकेट,सुमित एडवोकेट,अरविंद सेक्रेटरी,जगदीश शर्मा,राजेश शर्मा,सतीश कनारसी जगपाल यादव,विक्रम नागर,श्यामपाल गुर्जर,पप्पे नागर,मेहरबान अली,जयप्रकाश नागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



More Stories
भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।