डीएम मनीष कुमार वर्मा आज तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के उपरांत हिंडन नदी कुलेसरा पहुंचे जहां पर उन्होंने छठ के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, अनाउंसमेंट सिस्टम,लाइट, चेंजिंग रूम तथा सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट नोएडा धर्मेंद्र सिंह, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।