ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा हेतु तैयार किए गए तालाबों की स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। उनके साथ संबंधित विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे। एसीईओ ने ठेकेदारों एवं वरिष्ठ प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी छट पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कहीं भी सिविल कार्य के मरम्मत की जरूरत है तो उसे भी तुरंत पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही एसीईओ ने पार्कों, हरित पट्टिकाओं एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उनके साथ उद्यान विभाग के प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर नथोली सिंह, मैनेजर सुरेंद्र भाटी सहायक प्रबंधक अनूप शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।