नोएडा दिनांक 10.06.2023 को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग के माध्यम से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर जे-6, सेक्टर-63, से जुआ खिलाने वाले 02 अभियुक्त 1. रफीक पुत्र मौ0 रशीद व 2. बब्बन पुत्र मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से जुआ में प्रयुक्त एक बेल्ट कपड़े की, ताश के पत्ते, अखबार का पेज, एक पैन्सिल व 1,150 रुपये नगद बरामद हुए है।
घटना का विवरणः
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों मिलकर नोएडा में कम्पनी क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को रोककर उनसे एक कपड़े की बेल्ट लेकर उसमे कुन्दे को फंसाकर कुन्दे में पैन्सिल डालने को कहते है एवं पैसा लगवाते है। हम उनको बताते है कि यदि तुम्हारी पैन्सिल, कुन्दे के अन्दर होगी तो तुम जीत जाओगे और यदि बाहर निकल गयी तो तुम हार जाओगे और जब बैल्ट को खोलते है तो पैन्सिल बाहर निकल जाती है और राहगीर पैसे हार जाते है। दोनों अभियुक्त लोगों को जुआ खिलाकर लोगों से पैसा जीत लेते है।
अभियुक्तों का विवरणः
1. रफीक पुत्र मौ0 रशीद निवासी जेजे कॉलोनी, थाना नरैला, दिल्ली उम्र 39 वर्ष।
2. बब्बन पुत्र मोहनलाल निवासी मुकन्दपुर, थाना बलसवा, दिल्ली उम्र 54 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।