ग्रेटर नोएडा दिनांक 04.06.2023 को वादी द्वारा एक लिखित तहरीर गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी मे बसंत (जीबीयू सिक्योरिटी इन्चार्ज) व उसके 25-30 सिक्योरिटी गार्डों द्वारा मुन्शी प्रेमचन्द हॉस्टल में घुसकर वादी व जिम्स के छात्रो के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने व वादी की गाड़ी यूपी 16 0563 एवं अन्य छात्रों की मोटरसाइकिलों में तोड-फोड करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना इकोटेक प्रथम पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा 147/148/452/323/336/504/506/427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना प्रकाश मे आये अभियुक्त 1.बंसत पुत्र सोरन सिहं 2.पवन पुत्र राजपाल सिंह 3.रंजीत सिहं पुत्र गिरीवर सिंह 4.विनोद कुमार पुत्र कलुआ सिंह 5.समयवीर सिंह पुत्र भूदेव सिंह 6.नवीन कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह 7.तेजपाल सिंह पुत्र रतन सिंह 8.संजीव पुत्र जयवीर 9.लोकेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह 10.दीपक कुमार पुत्र जयवीर सिंह व 11.मनोज कुमार पुत्र ओमपाल सिंह को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस के द्वारा जीबीयू गेट नं0-03 के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों का विवरणः
1.बंसत पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम बडेसरा, थाना पालीमुकरीमपुर, अलीगढ़ उम्र 44 वर्ष।
2.पवन पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम जुनैदपुर, थाना सिकन्द्राबाद, जिला बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष।
3.रंजीत सिंह पुत्र गिरीवर सिंह निवासी रोनीजा, थाना रबुपुरा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 46 वर्ष।
4.विनोद कुमार पुत्र कलुआ सिंह निवासी दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र 35 वर्ष।
5.समयवीर सिंह पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम खैर, अलीगढ़ उम्र 56 वर्ष।
6.नवीन कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम वैलाना, थाना ककोड, जिला बुलंदशहर उम्र 23 वर्ष।
7.तेजपाल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी महेया जहाँगीरपुर, थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलंदशहर उम्र 36 वर्ष।
8.संजीव पुत्र जयवीर निवासी ग्राम वैना, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ उम्र 30 वर्ष।
9.लोकेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भाईपुर, थाना खुर्जा जंक्शन, जिला बुलंदशहर उम्र 26 वर्ष।
10.दीपक कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम मुतैना, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष।
11.मनोज कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम भट्टा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र 36 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।