ग्रेटर नोएडा : विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा नलगढ़ा गाँव में स्थित वृद्धाश्रम “खुशियों की ओर” में ए टू जेड फॉउंडेशन के सहयोग से फ्री हेल्थ चेकउप कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 25 वृद्धजनों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीजन लेवल की जांच भी गई। ज्यादातर बुजुर्गों में कमर दर्द , घुटने के दर्द की शिकायत मिली। जिसके लिये उन्हें व्यायाम बताया गया।विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया दवाई से ज्यादा फायदा फिजियोथेरेपी पहुंचाती है। बुजुर्गों को व्यायाम कराते हुए उन्हें रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर ए टू जेड फॉउंडेशन के संचालक अशोक कुमार, विज़न हेल्थ एजुकेशन फॉउंडेशन के संरक्षक संजय श्रीवास्तव , अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनुराग, पंडित मूर्तिराम आनन्द वर्द्धन नौटियाल रोहित प्रियदर्शन आदि मौजूद रहे।



More Stories
श्री रामलीला कमेटी ने की प्रेस वार्ता,,रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज,800 बच्चे देंगें धमाकेदार प्रस्तुति।
ग्रेनो साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन।
पहली बार बिग क्रिकेट लीग की मेजबानी करेगा ग्रेटर नोएडा,स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 3 से 13 जून तक होगा आयोजन,शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर सरीखे खिलाड़ी खेलेंगे।