ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 28.04.2023 को थाना कासना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त 1.आजाद सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी इमलियाका थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर व 2.संजय पुत्र जयपाल निवासी समसपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर को अवैध शस्त्र व एक लाल रंग की कार के साथ गिरफ्तार किया गया एवं एक काली बिना नंबर की थार गाड़ी सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्तों ने भागे हुए बदमाशों के बारे मे बताया कि थार गाड़ी मे हमारे साथी मनोज उर्फ आसे पुत्र जयपाल व जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र फिरेराम निवासी ग्राम इमलियाका थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर थे। मनोज उर्फ आसे शासन द्वारा चिह्नित माफिया सूची में एक लाख का इनामी अपराधी है, जिसपर ग्रेटर नोएडा ज़ोन पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए लोकल इंटेलिजेंस से सूचना संकलन प्रारंभ किया और जानकारी हुई कि उक्त थार कार एच्छर क्षेत्र मे देखी गई है जिस पर थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त अभियान मे तीन टीमें बनाकर चेकिंग की जा रही थी तभी सिग्मा गोलचक्कर पर काले रंग की थार गाड़ी आती दिखाई दी जिसको रोकने का प्रयास किया गया गाड़ी नही रूकी और पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए ढकिया बाबा मन्दिर की तरफ जाने वाले रोड़ की तरफ़ थार गाड़ी भगा दी जिसका पीछा थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा किया गया और सामने से स्वाट प्रभारी मय टीम व चौकी प्रभारी एछछर द्वारा घेराबंदी की गई जिसपर थार सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी से घिरने के बाद पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये। पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव एवं जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति को मुठभेड़ में गोली लगी जिसकी पहचान मनोज उर्फ आसे के रूप में हुई गोली लगने के कारण घायल अवस्था मेमनोज उर्फ आसे व अभियुक्त जितेंद्र उर्फ जीतू को मय थार गाड़ी के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में, अभियुक्त मनोज उर्फ आसे 01 लाख का ईनामी अपराधी है। घायल उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

अभियुक्तों का विवरणः
1.मनोज उर्फ आसे निवासी ग्राम इमलियाका, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर।
2.जितेंद्र उर्फ जीतू



More Stories
सूरजपुर पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू बरामद।
बुलन्दशहर एटीएम बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार,कब्जे से 37 एटीएम कार्ड,2 मोबाइल फोन,अवैध असलहा,अवैध चाकू,घटना 1 मोटरसाइकिल व 1 गाडी बरामद।
थाना साइबर क्राइम नोएडा पुुलिस द्वारा वादी को डिजिटल अरेस्ट कर 1,70,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग के 3 साइबर अभियुक्त गिरफ्तार।