लखनऊ : 17 मार्च, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद वाराणसी के होटल ताज में शंघाई सहयोग संगठन (एस0सी0ओ0) के पर्यटन मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में सम्मिलित हुए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भूलनपुर 34वीं वाहिनी पी0ए0सी0 परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के लोगों की कुशलक्षेम पूछी और छोटे-छोटे बच्चों से दुलार करते हुए उन्हें टॉफियां दीं तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने थाना रोहनिया परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन का निरीक्षण भी किया।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।