October 15, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

दादरी पुलिस ने शिवमहापुराण कथा में माता पिता से बिछडे बच्चों को ढूंढकर मिलाया परिजनों से,परिजनों ने जताया पुलिस का आभार।

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 17.03.2023 को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत एक बच्चा उम्र 04 वर्ष व एक बच्ची उम्र 02 वर्ष उमा पब्लिक स्कूल ग्राम मायचा में चल रही शिव महापुराण कथा में परिजनों से बिछड गये थे, जिसकी सूचना परिजनों ने थाना दादरी पुलिस को दी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा बच्चों को भीड में तलाश किया जाने लगा। अथक प्रयास करते हुये पुलिस द्वारा बच्चों को सकुशल भीड में ही ढूंढ लिया गया तथा बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें