पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 20,000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई।

ग्रेटर नोएडा दिनांक 22.02.2023 को थाना नॉलेजपार्क पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1.रतन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम हसनपुर, थाना हाफिजपुर, जिला हापुड़ 2.सदाशिव मिश्रा उर्फ बुल्लु पुत्र कृष्णचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम मैदिनपुर, थाना कोदोला, जिला गंजम, उडीसा को थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 539.600 किलोग्राम अवैध गांजा(कीमत करीब 01 करोड़ 20 लाख रुपये) व तस्करी मे प्रयुक्त आइशर कैंटर रजि नं0 एचआर 55 एस 3799 बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना नॉलेजपार्क पर मु0अ0सं0 031/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
घटनाक्रमः
अभियुक्त शातिर किस्म के गांजा तस्कर है जो उडीसा राज्य से अवैध गांजा की तस्करी कर लुधियाना, नोएडा, दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी करते है। अभियुक्तों द्वारा आइशर कैन्टर गाड़ी में कैबिन के पीछे बोडी में बनायी गयी गुप्त केबिन/स्पैस में गांजा रखकर तस्करी की जाती है। अभियुक्त रत्न सिंह थाना बीटा 2 से मु0अ0सं0 042/2023 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तों के सम्बन्ध में अन्य जानकारी व आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.रतन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम हसनपुर, थाना हाफिजपुर, जिला हापुड़।
2.सदाशिव मिश्रा उर्फ बुल्लु पुत्र कृष्णचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम मैदिनपुर, थाना कोदोला, जिला गंजम, उडीसा।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।