ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 द्वारा दिनांक 25.01.2023 को अभियुक्त अशोक पुत्र ताराचंद निवासी नट मढैया थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर को नट मढैया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0-46/2023 धारा 379/427/411 भादवि से सम्बन्धित चोरी का स्टीरियो सिस्टम आधार कार्ड व पैनकार्ड बरामद हुए हैं ।
घटना का विवरण
अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है जो कि एकांत में खडी गाडियों की रेकी करके गाडियों के शीशे तोडकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है । अभियुक्त के द्वारा दिनांक 23.01.2023 की रात्रि में नट मढैया स्थित श्रीजी ओयो होटल के सामने खडी ईको गाडी का शीशा तोडकर गाडी से एक पैनकार्ड , एक आधार कार्ड व एक स्टीरियो सिस्टम की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर वादी द्वारा मु0अ0सं0-46/2023 धारा 379/427 भादवि पंजीकृत कराया था । थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास कर घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 25.01.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को नट मढैया से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित चोरी का स्टीरियो सिस्टम, आधार कार्ड व पैनकार्ड बरामद किये गये हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अशोक पुत्र ताराचंद निवासी नट मढैया थाना बीटा 2 ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।