August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये महिला अभियुक्ता सहित 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 502 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 1.5 करोड रूपये।

ग्रेटर नोएडा दिनांक 22.01.2023 को थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये 07 गांजा तस्कर अभियुक्तों 1. मौहम्मद आजाद पुत्र स्वर्गीय निजामुद्दीन निवासी नियर इद्राचौक थाना अशोक नगर दिल्ली,2. फैय्याज पुत्र खलील निवासी सैक्टर 17 जेजे कालोनी थाना सैक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर,3. ऋषिराम पुत्र अनिलराम निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर,4. साजन शाह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव निवासी नारायणपुर थाना पुपडी जिला सीतामणि बिहार,5. योगेश यादव पुत्र अंगद सिंह यादव निवासी ग्राम दरी अलावलपुर थाना दादो जिला अलीगढ,6. राजकुमार शाह पुत्र स्व0 श्री ब्रह्मदेव निवासी ग्राम नारायणपुर थाना पुपडी जिला सीतामणि बिहार, 7. एक महिला अभियुक्ता को सिग्मा-1 के पीछे प्राधिकरण की खाली पडी जमीन से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से 502 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1.5 करोड रूपये) व गांजे को लाने -ले जाने में प्रयुक्त 03 वाहन व 06 मोबाइल फोन बरामद।

घटना का विवरण

दिनांक 22.01.2023 की रात्रि को पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि सिग्मा -1 में प्राधिकरण की खाली पडी जमीन जहाँ पर गांजा तस्कर वाहनों से गांजे को तस्करी के लिए ले जाने वाले हैं सूचना पर थाना बीटा-2 पुलिस व स्वात टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी लोग मिलकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र नोएडा व गाजियाबाद में गांजा की तस्करी करते हैं तथा उडीसा से अवैध तरीके से कैंटर में गुप्त केबिन बनवाकर गांजा की तस्करी करते हैं और यहाँ लाकर अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग लोगों के माध्यम से गांजा की बिक्री करते हैं। आज भी इसी कैंटर से उडीसा से गांजा लेकर आये थे और यहाँ से गांजा ले जाकर अलग अलग जगहों नोएडा , गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में गांजा की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। बरामद अवैध गांजे की अतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग 01.5 करोड से अधिक है।
अभियुक्तों का विवरणः
1. मौहम्मद आजाद पुत्र स्वर्गीय निजामुद्दीन निवासी नियर इद्राचौक थाना अशोक नगर दिल्ली
2. फैय्याज पुत्र खलील निवासी सैक्टर 17 जेजे कालोनी थाना सैक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3. ऋषिराम पुत्र अनिलराम निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर
4. साजन शाह पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव निवासी नारायणपुर थाना पुपडी जिला सीतामणि बिहार
5. योगेश यादव पुत्र अंगद सिंह यादव निवासी ग्राम दरी अलावलपुर थाना दादो जिला अलीगढ
6. राजकुमार शाह पुत्र स्व0 श्री ब्रह्मदेव निवासी ग्राम नारायणपुर थाना पुपडी जिला सीतामणि बिहार
7. एक महिला अभियुक्ता

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें