August 31, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ एथलॉन 2022 वार्षिक खेल महोत्सव, छोटे बच्चों ने दिखाई प्रतिभाएं।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल मैं शनिवार को एथलॉन 2022 वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया इस बारे में हमें स्कूल के प्रधानाचार्य हिमानी त्यागी ने बताया कि लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल टेक जोन 4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बच्चों ने जिनकी आयु 2 से 4 वर्ष तक की है अपने भाइयों के अनुसार खेलों में भाग लिया इसमें सारी क्रीड़ा खेल और प्राथमिक शिक्षा का अनोखा समागम था इस मौके पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे

कई खेलों में तो बच्चों के साथ अभिभावक भी थे इस बारे में डॉक्टर हिमानी त्यागी ने कहा कि छोटे बच्चों का खेल कूद कूद के प्रति ऐसा रुझान बहुत बड़े गौरव की बात है जिससे उन्हें बचपन से ही खेल और प्रतिस्पर्धा के प्रति जागरूकता पैदा होती है इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई जिस के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया बच्चों को पुरस्कृत करते समय उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया इस मौके पर अभिभावकों ने भी संस्थान की प्रशंसा की अभिभावकों ने बताया कि इतनी छोटी उम्र के बच्चों का इन खेलों में प्रदर्शन सब इस संस्थान की देन है इस मौके पर लिटिल मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल अंशु रानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा मकसद सिर्फ यह है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही इस तरह की एक्टिविटी कराई जाए जो उनके भविष्य में चलकर काम आए और उनका सर्वांगीण विकास हो।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें