जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा में 15 सितम्बर को हिन्दी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविताएँ, भाषण और लघु नाटिका प्रस्तुत कर हिन्दी भाषा की महत्ता को उजागर किया।

विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के गौरव और उसकी समृद्ध परंपरा के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. रेनू सेहगल ने अपने संदेश में बच्चों को दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और गर्व के साथ उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।यह दिवस विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और यादगार रहा।



More Stories
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट।
जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन।