फर्रुखाबाद: सीबीएससी दसवीं व
12वीं कक्षा का परिणाम भी आज दोपहर में जारी कर दिया गया। परिणाम के जारी होते ही हजारों की संख्या में छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। परिणाम आने पर सभी छात्र अपनी खुशी को रोक नही पाये और झूमने लगे| सीबीएससी दसवीं कक्षा में तपस्या मिश्रा नें जिला टॉप कर जनपद का नाम रोशन किया| सीबीएससी दसवीं कक्षा में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की छात्र तपस्या मिश्रा नें 99 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप कर लिया| जबकि इसी विद्यालय की छात्रा अनामिका सिंह व छात्र श्रीश गुप्ता ने 98.2 अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर जगह बनायी| वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की वर्तिका मेहरोत्रा, भूमि गुप्ता, प्रगति आनन्द नें 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया| सीपी इंटर नेशनल स्कूल की छात्रा निष्ठा शुक्ला ने 97.7 प्रतिशत अंक पाकर जिले में चौथा स्थान बनाया| वही 12वीं में रोजी पब्लिक स्कूल के ऋषि कटियार ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहले पायदान पर जगह बनायी| ब्लू बेल स्कूल के स्पर्श सक्सेना 97.2 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल की श्रद्धा राठौर व सेंट एंथोनी स्कूल की प्रियल अग्रवाल 97 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। डा. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के मनुदेव वर्मा 96.6 प्रतिशत अंक में जिले में चौथे, इसी स्कूल के कार्तिकेय राजपूत व छात्रा आराध्या रस्तोगी के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल के सूरज सिंह 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें पायदान पर रहने में कामयाब हुए



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।