फर्रुखाबाद। दिल्ली रोड पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली हिस्ट्रीशीटर के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल रेफर किया गया है।
एसओजी प्रभारी बलराज भाटी अपनी टीम के साथ सुबह क्षेत्र में थे। इस बीच जानकारी मिली कि दिल्ली रोड पर हजियापुर चौराहे के नजदीक एक शातिर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो शातिर अपराधी ने पुलिस को देखकर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लिया। शातिर अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी जिस पर गिर गया और पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले गई जहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
एसओजी प्रभारी ने बताया कि गोली से घायल शातिर अपराधी दीपू उर्फ यशपाल है, जो मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गगरवारा गांव का रहने वाला है। उसने फर्रुखाबाद में मेरापुर थाना क्षेत्र में एक महिला से जेवर लूटे थे। कन्नौज से उस ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित है। मैनपुरी, कन्नौज और आसपास जिलों में वह कई वारदातें कर चुका है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।