यूपी के फर्रुखाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी हलवाई प्रमोद कुमार का बेटी मुस्कान (17) से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर प्रमोद ने मुस्कान को तमंचे से गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रमोद ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन उसकी पत्नी नीचे से ऊपर के कमरे में गईं तो दोनों को लहूलुहान पड़ा देख चीख-पुकार मचाई। इससे मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। प्रमोद की याकूतगंज में मिठाई की दुकान है। उसका बेटा अंश (7) स्कूल गया था। पुलिस घटना की सही वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।