गौतमबुद्धनगर थाना सेक्टर-58, नोएडा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक-21.07.2022 को थाना सैक्टर-58, नोएडा पर दिनांक 16.07.2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0-310/22 धारा 406 भादवि में वांछित अभियुक्त प्रदीप कोरी पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम हरसुंडी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर उ0प्र0 को खोडा तिराह से गिरफ्तार किया गया है। अभिुयक्त के कब्जे से 2,37,300/- रूपये की नकद बरामद किये गये है।घटना का विवरणदिनांक 16.07.2022 को वादी मुकदमा ने थाने आकर सूचना दी कि उसकी सैक्टर-58 स्थित (भाईजी मार्केट) में ग्रोसरी की दुकान है, दुकान पर पिछले 8-10 वर्षो से प्रदीप कोरी पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम हरसुंडी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर उ0प्र0 काम कर रहा था, जिस कारण प्रदीप कोरी उपरोक्त मुकदमा वादी का विश्वास पात्र बन गया था। अभियुक्त के विश्वास पात्र होने के कारण ही मुकदमा वादी द्वारा दिनांक 14.07.2022 को अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त को 3,25,000/- रूपये नकद देकर गाजियाबाद से दुकान का सामान लेने के लिये भेजा था, लेकिन अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त मन में बेईमानी आने के कारण वह मुकदमा वादी की धनराशि लेकर भाग गया था। मुकदमा वादी द्वारा अभियुक्त की काफी तलाश करने के उपरांत भी जब वह नही मिला तो उसके द्वारा दिनांक 16.07.2022 को थाना सैक्टर-58, पर मु0अ0सं0-310/2022 धारा 406 भादवि पंजीकृत कराया।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।