गौतमबुद्धनगर दिनांक 20.07.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा दो दुपहिया वाहन चोर 1. प्रवीन पुत्र जयवीर निवासी टीचर्स कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्रबाद जनपद बुलन्दशहर 2. मनीष पुत्र जयवीर निवासी टीचर्स कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्रबाद जनपद बुलन्दशहर को तिलपता गोलचक्कर से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू व 1 चोरी की मो.सा. पैशन प्रो रजि.नं.-यूपी 13 एवाई 7749 बरामद। बरामद मो.सा. अभियुक्तों द्वारा लगभग डेढ महीने पहले सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर से चोरी की गयी थी, जिस पर अभियुक्तों द्वारा रजि. नं. यूपी 16 एके 5022 की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था।
अभियुक्तों का विवरणः1. प्रवीन पुत्र जयवीर निवासी टीचर्स कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्रबाद जनपद बुलन्दशहर।
2. मनीष पुत्र जयवीर निवासी टीचर्स कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्रबाद जनपद बुलन्दशहर।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।