फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर मुख्य अभियंता विद्युत कानपुर ने सात अवर अभियंताओं का तबादला किया है। इनमें कुछ अवर अभियंता ऐसे शामिल हैं, जो वर्षों से जिले में डटे थे। जिनका तबादला नहीं हुआ है, उनके क्षेत्र बदले जाएंगे।
लकूला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रंजीत मौर्या का तबादला वर्कशाप फतेहगढ़ में किया गया है। यहां तैनात विजय शंकर का तबादला शहरी खंड के लिए हुआ है। कायमगंज में तैनात जेई विवेक सोनकर का तबादला कानपुर के चौबेपुर हुआ है। मीटर खंड के जेई रतन चंद्र और विजिलेंस के जेई संदीप कुमार को मुख्य अभियंता विद्युत ने अपने कार्यालय से संबद्ध किया है
विजिलेंस जेई करीब दस साल से जिले में डटे थे। इसी तरह करीब 10 साल से जिले में डटे जेई अमित शर्मा का तबादला पुखरायां किया गया है। नीबकरोरी के जेई विनोद यादव का स्थानांतरण परीक्षण खंड फर्रुखाबाद में किया गया है।
यह आदेश जिला मुख्यालय से आ गया है। जिन जेई का तबादला नहीं हुआ है, उनके क्षेत्रों में फेरबदल अधीक्षण अभियंता करेंगे और तीन साल से एक पटल पर डटे लिपिकों का क्षेत्र परिवर्तन एक्सईएन करेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।