फर्रुखाबाद, संवाददाता।
लोहिया अस्पताल की लैब में केमिकल खत्म होने से सीबीसी की जांच बंद हो गयी है। किडनी, लीवर की जांच नहंी हो पा रही है। एक सैकड़ा से अधिक मरीज बगैर इलाज के छटपटा रहे हैं। अभी केवल यहां टायफाइड, मलेरिया, शुगर और यूरिन की जांच भी हो रही है। ओपीडी में इन दिनों मौसमी बीमारियों के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
जब मरीज को बीमारी का पता लगाने के लिए सीबीसी जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है तो पता चल रहा है कि सीबीसी जांच बंद चल रही है। ऐसे में बाहर से मरीज जांच कराकर लाने को मजबूर हो रहे हैं। कमजोर मरीज लैब चालू होने का इंतजार देख रहे हैं। उन्हें डॉक्टर ऐसे ही दवा लिख रहे हैं। मंगलवार को सीएमएस डा.राजकुमार गुप्ता ने लैब पर जाकर जानकारी की। इस बीच लैब पर मरीजों के सैंपल लेने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि सैंपल के लिए जो कक्ष बनाया गया है वहीं पर सैंपल लिया जाये। अब आगे से इसमें लापरवाही न हो। यहां सीएमएस को बताया गया कि 13 जुलाई से सीबीसी जांच बंद चल रही है। किडनी, लीवर की भी जांच नहीं हो पा रही है। क्योंकि केमिकल का स्टाक खत्म हो चुका है। इसको लेकर बड़े अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। सीएमएस ने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था चालू करायी जायेगी। इसको लेकर वह अफसरों से बात करेंगे जिससे कि दूर दराज से आ रहे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो सके।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।