फर्रुखाबाद, संवाददाता।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए कायमगंज के विधि नगला के सीआरपीएफ एसआई विनोद कुमार पाल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा रहा। शहीद को सैन्य सम्मान और बंदूकों की सलामी के बाद बेटे ने मुखाग्नि दी। खेत में अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार देरशाम सेना की टुकड़ी पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुंची थी। शहीद विनोद कुमार के परिवार में उनके रिटायर सूबेदार प्रमोद कुमार, शहीद विनोद कुमार की पत्नी सुमन के अलावा इकलौता बेटा योगेंद्र है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वह कई बार बेहोश हो गईं। उन्हें परिजनों ने संभाला। शहीद के चचेरे भाई विमलेश भी बेहोश हो गए। वहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश व अमरेश ने उनका इलाज किया।
अंतिम संस्कार के दौरान फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, सीआरपीएफ डीआईजी एसपी सिंह व एसपी कनौजिया, डीएम संजय कुमार सिंह, कमांडेंट अजय कुमार शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट राजवीर सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, विधायक, विधायक डॉ. सुरभि, एसडीएम संजय सिंह, सीओ सोहराब आलम, चैयरमैन सुनील चक, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, सांसद प्रतिनिधि समेत आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के अंतिम विदाई में समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व सैनिक रामपाल सिंह, बेचेलाल, अमित यादव, अशोक यादव, सुनीत कुमार, योगेंद्र पाल, मुकेश कुमार, आलोक प्रताप मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।