कायमगंज। तंबाकू व्यापारी लक्ष्मी नारायन अग्रवाल ने एक ही फर्म से साल में सबसे ज्यादा 18 करोड़ का जीएसटी अदा किया है। इसके साथ ही वह जिले के सबसे बड़े करदाता भी बन गए। इस पर जीएसटी विभाग के अधिकारी मंगलवार को उनके दफ्तर पहुंचे और केंद्र सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वित्त मंत्रालय की ओर से बड़े करदाताओं को जीएसटी विभाग सम्मानित कर रहा है। कायमगंज के तंबाकू व्यापारी लक्ष्मी नारायन अग्रवाल की फर्म जेएम अग्रवाल टुबैको कंपनी ने वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा 18 करोड़ का जीएसटी जमा किया। साथ ही रिटर्न दाखिल करने व समय से कर जमा करने में विभाग ने उनकी फर्म को बेहतर पाया।
इसके लिए जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राम सिंह, सहायक कमिश्नर विजय त्रिपाठी मंगलवार दोपहर उनके दफ्तर पहुंचे। उन्होंने उद्योगपति लक्ष्मी नारायन अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिले के सबसे बड़े करदाता ने कहा कि उनके पिता यह सीख देकर गए हैं कि व्यापार में ज्यादा से ज्यादा टैक्स देना और समय का ध्यान रखना कामयाबी की सीढ़ी है। इस मौके पर व्यापारी संजय बंसल, पवन गुप्ता, सोनू गंगवार, मनोज कुमार ने भी बधाई दी।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।