फर्रुखाबाद। भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, उनके पुत्र, बहू समेत 10 लोगों पर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाकर परिवाद दर्ज कराया गया है।शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी राजाराम ने कायमगंज के गांव बरझाला निवासी भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, इनके पुत्र अर्जुन, पुत्रवधू सावित्री देवी, पूर्व विधायक का सरकारी अंगरक्षक व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें आरोप है कि भाजपा के पूर्व विधायक, उनके पुत्र व बहू ने उसकी भूमि के फर्जी कागज तैयार कर 10 जनवरी 2020 को बैनामा बहू सावित्री देवी के नाम करवा लिया।इसकी जानकारी होने पर डीएम व एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व विधायक, उनके पुत्र व बहू ने अन्य आरोपियों के सहयोग से फर्जी अभिलेख से बैनामा कराई जमीन पर निर्माण करा लिया है। पीड़ित ने अर्जी में पूर्व भाजपा विधायक पर भूमाफिया होने का आरोप लगाया है। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर भाजपा के पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।



More Stories
सीएम योगी का बड़ा बयान: “बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सीएम की कड़ी चेतावनी,मामला संज्ञान में आते ही कराई गई एफआईआर।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण/शिलान्यास।
ग्रेनो काली सूची में ठेकेदार, खराब गुणवत्ता पर पाथवे भी उखाड़ा,एसीईओ ने किया निरीक्षण,खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई।