फर्रुखाबाद, इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार की सुबह गैस टैंकर आग का गोला बन गया। हाईवे पर दोनों और वाहन रोक दिए गए। दमकल की टीम ने पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हाईवे पर सुबह मोहम्मदाबाद कोतवाली के नंद गांव के सामने से एक गैस टैंकर गुजर रहा था, अचानक उसमें आगे की ओर लपटें उठने लगीं। इस पर चालक ने अग्निशमन यंत्र चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर उसे सफलता नहीं मिली, आग पूरे टैंकर मे फैल गई। ग्रामीण घरों से निकलकर बाहर आ गए और आग बुझाने की कोशिश की।
आग बढ़ने पर जानकारी दमकल औऱ पुलिस को दी गई। दम कल के जवानों ने टैंकर में फैली आग पर करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया। टैंकर में आग लगने की जानकारी पर गैसिंहपुर गैस प्लांट के सेफ्टी इंचार्ज भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टैंकर में 17 टन गैस आती है, मथुरा से टैंकर कहां ले जाया जा रहा था यह कागज देखने के बाद ही साफ होगा। उन्होंने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि गैस टैंकर में आग को देखते हुए हाईवे पर दोनों ओर वाहन रोक दिए गए, बाद में रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले गए।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।