
विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों बड़ी सफलता लगी है. भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था.
मीरबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था.



More Stories
गुजरात डायमंड्स ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स को 37 रन (डीएलएस) से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, सारुल कंवर के शानदार 118 रन और जेसल कारिया के दमदार प्रदर्शन ने गुजरात डायमंड्स को दिलाया प्लेऑफ का टिकट।
गुजरात डायमंड्स ने रोमांचक मुकाबले में एमपी टाइगर्स को हराया,जेसल कारिया की विस्फोटक 72 रन की पारी से बने प्लेयर ऑफ द मैच।
बिग क्रिकेट लीग सीज़न 2 का ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा भव्य शुभारंभ,दर्शकों के लिए होगा निशुल्क प्रवेश।