मुंबई, 20 जुलाई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा को कोर्ट ने तीन दिन की (23 जुलाई तक) पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। राज के साथ एक अन्य आरोपी रयान थारप को भी 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दोनों के पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस ने व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थारप को आज मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। राज कुंद्रा को सोमवार शाम जबकि रयान थारप को अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में आज गिरफ़्तार किया गया है।
मुंबई के बड़े कारोबारियों में शुमार राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप हैं। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। अब तीन दिन उनको पुलिस हिरासत में रहना होगा। 23 जुलाई को फिर से कोर्ट उनके मामले की सुनवाई करेगा। उनकी जमानत पर भी अदालत में तभी फैसला होगा।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास सारे पुख्ता सुबूत हैं। सोमवार को पहले राज कुंद्रा से क्राईम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार कर लिया गया। राज पर ना सिर्फ अश्लील फिल्में बनाने बल्कि उन्हें अलग अलग एप्स के जरिए बेचने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि पोर्नोग्राफी के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास कई पर्याप्त सबूत हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।