फर्रुखाबाद बीते दिन अमृतपुर गंगा में डूबे ग्रामीण का शव पानी में तैरता मिला| जिसकी सूचना पर मौके पवर भीड़ लग गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम करथिया निवासी 45 वर्षीय रघुनंदन पुत्र धारा बीते दिन अमृतपुर के ग्राम कनकापुर में गंगा में डूब गया।जिसके शव की तलाश की ही थी| तभी सोमवार सुबह लगभग 8 बजे शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर एक युवक का शव गंगा में तैरता मिला| जिसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी।
शहर कोतवाली पुलिस नें थाना अमृतपुर को दी| वहीं मौके पर भीड़ लग गयी| मृतक चड्डी बनियान पहनें था| थानाध्यक्ष अमृतपुर जसबंत सिंह नें बताया कि सूचना मिल गयी है| पंचनामा आदि की कार्यवाही के लिए उपनिरीक्षक सुरजीत को भेजा गया है।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।