मोहम्मदाबाद। तालाब में डूबे ग्रामीण के शव को देर रात गोताखोरों ने निकाल लिया।
गांव जाजपुर बंजारा निवासी प्रमोद शाक्य (46) गांव में तालाब के किनारे बने गमादेवी मंदिर पर साफ सफाई व पूजा पाठ करता था। मंदिर पर ही रात में सोता था। शनिवार की शाम वह मंदिर जा रहा था। तभी पैर फिसल गया और तालाब में गिर पड़ा।
वहां मौजूद बच्चों ने उसे गिरता देख शोर मचा दिया। इससे ग्रामीण एकत्र हो गए। तालाब गहरा होने से कोई घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
प्रधान बृजपाल ने चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने फर्रुखाबाद से गोताखोर बुलवाए।
देर रात गोताखोरों ने प्रमोद को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रमोद के दो पुत्र अखिलेश, आशुतोष और तीन पुत्रियां शिल्पी, शिवानी व स्वाति हैं। शिल्पी की शादी हो चुकी है। प्रमोद मजदूरी करता था। पत्नी नीलम देवी रो-रो कर बेहाल हो गई। दरोगा मोहित मिश्रा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।