नए डीजीपी के सामने राज्य की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ अगले साल के शुरू में होने वाले विधान सभा चुनाव कराने की बड़ी चुनौती होगी।देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के पुलिस विभाग के मुखिया के लिए 1987 बैच के हाईटेक IPS ऑफिसर मुकुल गोयल का नाम तय किया गया है। वे प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक होंगे।
वे फिलहाल बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं। मुकुल गोयल वर्तमान डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का स्थान लेंगे, जो बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। यूपी के नए डीजीपी के लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन लंबी मैराथन चयन के बाद मुकुल गोयल के नाम पर मुहर लगी। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की कानून- व्यवस्था को लेकर पुलिस पर काफी दबाव भी है। ऐसे में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल के नाम का चयन काफी विचार-विमर्श के बाद ही हुआ है। मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के निवासी मुकुल गोयल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और एमबीए भी किए हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और एमबीए किया है। यूपी में वह आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रहे हैं।बीएसएफ में एडीजी बनने से पहले वे आईटीबीपी, और एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पद पर भी अपनी सेवाएं वे दे चुके हैं।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।