नई दिल्ली, 28 जनवरी राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को हुए लालकिला हिंसा के मामले में दिल्ली स्पेशल सेल ने एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी आरोपी गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि दिल्ली में डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव ने की है। उन्होंने कहा है कि 26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले में एक लाख रुपये का इनामी आरोपी गुरजोत सिंह को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। लाल किला हिंसा मामले में किले पर निशान साहिब का झंडा फहराने के आरोप में गुरजोत सिंह की गिरफ्तारी हुई है।
गुरजोत सिंह लाल किले के पीछे वाले गुबंद में चढ़कर फहराया था झंडा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का आरोप है कि 26 जनवरी लालकिला पर हिंसा वाले दिन गुरजोत सिंह लाल किले के पीछे वाले गुबंद में चढ़कर निशान साहिब का झंडा फहराया था।
हालांकि उस वक्त वह दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था और भागकर पंजाब चला गया था। फरार चल रहे अब गुरजोत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने लालाकिला हिंसा मामले में अब-तक दीप सिद्धू, गुरजंत सिंह, जुगरात सिंह और गुरजोत सिंह की सूचना देने वालों पर एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी। पश्चिम बंगाल बार काउंसिल ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग
लालाकिला हिंसा मामले में दीप सिद्धू समेत 16 लोगों को बनाया गया है आरोपी
कुछ दिनों पहले ही लालाकिला हिंसा मामले में दीप सिद्धू समेत 16 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। वहीं 17 मई को 3 हजार से ज्यादा पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया गया था। किसान आंदोलन के दौरान लालाकिला पर हुए हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने 9 फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया था। दीप सिद्धू पर लालकिला हिंसा मामले में भड़काने और साजिश रचने का आरोप है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।